Coconut Water: नारियल पानी पिना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी को एक बेहतरीन हाइड्रेशन ड्रिंक माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम, पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं। गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए लोग नारियल पानी पिते हैं। गर्मी के मौसम में एक्साइज के बाद इसे पीना सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसे इम्यूनिटी बढ़ाने और एनर्जी देने वाला नेचुरल ड्रिंक भी माना जाता हैं।
