सर्दियों का मौसम अपने साथ स्वास्थ्य के कई लाभ लेकर आता है, जैसे ताजगी भरे फल और साग-सब्जियों की भरमार, लेकिन यह समय पैरों के लिए कई तरह की चुनौतियां भी लेकर आता है। वैस्कुलर व एंडोवैस्कुलर सर्जन के अनुसार, खासकर मधुमेह, धूम्रपान या तंबाकू सेवन करने वालों के लिए पैरों में रक्त संचार संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में पैरों की अंगुलियों का काला पड़ना, लाल धब्बे या झनझनाहट जैसी शिकायतें आम हो सकती हैं। ये संकेत पैरों में खून की नलियों में रक्त प्रवाह कम होने या सिकुड़न की ओर इशारा करते हैं।
अगर इन समस्याओं की अनदेखी की जाए, तो गंभीर स्थिति में अंगुलियों में घाव या गैंगरीन तक हो सकता है। इसलिए सर्दियों में पैरों की उचित देखभाल, साफ-सफाई, गर्मी बनाए रखना और नियमित निरीक्षण बेहद जरूरी है, ताकि पैरों की सेहत बनी रहे और कोई जोखिम न पैदा हो।
मधुमेह और पैरों की देखभाल
डायबिटीज के मरीजों में पैरों की खून की नलियों में चर्बी जमने के कारण रक्त प्रवाह कम हो जाता है। सर्दियों में यह समस्या और बढ़ जाती है, जिससे पैरों की अंगुलियां काली पड़ सकती हैं। समाधान: पैरों को हमेशा सूखा, साफ और गर्म रखें, और नियमित रूप से निरीक्षण करें।
धूम्रपान और खून की नलियों की सिकुड़न
हुक्का, सिगरेट या तंबाकू सेवन करने वालों में ठंड के दिनों में पैरों की रक्त नलियां सिकुड़ जाती हैं। इसके कारण अंगुलियों में लाल धब्बे, झनझनाहट या दर्द हो सकता है। गंभीर स्थिति में य गैंगरीन या घाव में बदल सकता है।
वैस्कुलाइटिस और सर्दियों में जोखिम
वैस्कुलाइटिस वाले मरीजों के पैरों में खून जमने की समस्या होती है। सर्दियों में रक्त प्रवाह पूरी तरह रुक सकता है, जिससे पैरों की अंगुलियों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। दवाइयों के साथ पैरों को गर्म रखने और देखभाल करने की आवश्यकता होती है।
रेनाड्स रोग और संवेदनशील पैर
रेनाड्स रोग में खून की नलियां अत्यधिक संवेदनशील होती हैं। सर्दी लगते ही रक्त प्रवाह अस्थायी रूप से रुक जाता है, जिससे पैरों में नीलापन या लालिमा बढ़ जाती है। बार-बार होने पर यह घाव में भी बदल सकता है। समाधान: दवाइयों, खानपान पर सतर्कता और डॉक्टर से सलाह।
सर्दियों में पैरों की सुरक्षा के टिप्स