Get App

Tips and Tricks: ठंड से परेशान? पानी की टंकी को हमेशा गर्म रखने का सीक्रेट जानें

Winter water tank tips: सर्दियों में छत पर रखी पानी की टंकी का जमना या अत्यधिक ठंडा होना आम समस्या है। इससे खाना बनाने, सफाई और पीने के पानी के इस्तेमाल में कठिनाई होती है। ठंड के कारण टंकी और पाइपलाइन भी प्रभावित होती हैं। इसलिए पानी का तापमान सामान्य बनाए रखना बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 3:38 PM
Tips and Tricks: ठंड से परेशान? पानी की टंकी को हमेशा गर्म रखने का सीक्रेट जानें
Winter water tank tips: सर्दियों में टंकी के पानी को अधिक ठंड से बचाने का सबसे आसान तरीका है थर्मल इंसुलेशन सेट या फोम कवर का उपयोग।

कड़ाके की ठंड के मौसम में छत पर रखी पानी की टंकी का पानी जमना या अत्यधिक ठंडा हो जाना आम समस्या बन जाता है। इससे घर के रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। खाना बनाने, बर्तन धोने, सफाई और पीने के पानी के इस्तेमाल में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। खासकर उत्तर भारत के ठंडे इलाकों में यह समस्या और अधिक दिखाई देती है, क्योंकि तापमान रात के समय काफी नीचे चला जाता है और दिन में भी सूरज की धूप पर्याप्त गर्मी नहीं दे पाती। ठंड के कारण पानी जमने या अधिक ठंडा होने से केवल पानी का इस्तेमाल ही मुश्किल नहीं होता, बल्कि टंकी और पाइपलाइन पर भी असर पड़ता है।

जमने से पाइप फटने या टंकी के नल बंद होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ठंड के मौसम में टंकी के पानी का तापमान सामान्य बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि घर के सभी काम सुचारू रूप से चलते रहें और परिवार को पानी की निरंतर आपूर्ति बनी रहे।

थर्मल इंसुलेशन और फोम कवर का इस्तेमाल

सर्दियों में टंकी के पानी को अधिक ठंड से बचाने का सबसे आसान तरीका है थर्मल इंसुलेशन सेट या फोम कवर का उपयोग। ये कवर कोहरा, पाला और ठंडी हवा को टंकी तक पहुंचने से रोकता है। परिणामस्वरूप पानी का तापमान सामान्य रहता है और घरेलू काम प्रभावित नहीं होते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें