सर्दियों के मौसम में बालों और स्कैल्प की देखभाल एक चुनौती बन जाती है। ठंडी हवा और कम आर्द्रता सिर की त्वचा को रूखा कर देती है, जिससे डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। डैंड्रफ सिर्फ सौंदर्य संबंधी समस्या नहीं है, बल्कि यह बालों के झड़ने और स्कैल्प की जलन का कारण भी बन सकता है। अक्सर लोग इस समस्या का समाधान महंगे शैंपू, केमिकल-युक्त कंडीशनर या सैलून ट्रिटमेंट्स के जरिए ढूंढते हैं, जो तुरंत तो राहत देते हैं, लेकिन लंबे समय तक असरदार नहीं होते। यही वजह है कि प्राकृतिक और घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित विकल्प बन जाते हैं।
