Get App

तेज गर्मी में राहत देता है घर का बना मट्ठा, जानें बनाने का आसान तरीका

Homemade Mattha Recipe: गर्मी शुरू होते ही झारखंड के घरों में देसी अंदाज में मट्ठा बनना आम बात हो जाती है। दही से तैयार होने वाला यह पारंपरिक पेय स्वादिष्ट और ताजगी देने वाला होता है। इसे बनाने के लिए ठंडे पानी में ताजा दही डालकर मथनी या व्हिस्क से अच्छी तरह फेंट लिया जाता है, जिससे स्वादिष्ट मट्ठा तैयार हो जाता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 10:56 AM
तेज गर्मी में राहत देता है घर का बना मट्ठा, जानें बनाने का आसान तरीका
Homemade Mattha Recipe: जब मट्ठा तैयार हो जाता है तो इसे गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा परोसा जाता है।

मौसम बदलते ही गर्मी ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान बढ़ते ही लोग ऐसे पेय की तलाश करने लगते हैं जो शरीर को तुरंत ठंडक दे सके। ऐसे समय में झारखंड के कई घरों में बनने वाला देसी मट्ठा लोगों की पहली पसंद बन जाता है। ये पारंपरिक पेय न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। गांव हो या शहर, दोपहर की गर्मी में ठंडा मट्ठा पीने से शरीर को तुरंत राहत मिलती है और थकान भी दूर हो जाती है।

दही से बनता है ये पारंपरिक पेय

मट्ठा दही से तैयार किया जाने वाला एक पारंपरिक और प्राकृतिक पेय है। इसे बनाना बेहद आसान होता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री लगभग हर रसोई में आसानी से मिल जाती है। यही कारण है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग बाजार के ठंडे पेय पदार्थों की बजाय घर में बना मट्ठा पीना ज्यादा पसंद करते हैं।

मसालों से बढ़ता है इसका स्वाद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें