Get App

डाइजेशन में हो रही दिक्कत? आज ही कर लें अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव, मिलेंगे ये फायदे

बारिश के मौसम में कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। नमी और जमा पानी मच्छरों और बैक्टीरिया को फैलाता है, जिससे डाइजेशन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, दस्त और फूड पॉयजनिंग हो सकती हैं। ऐसे में कुछ आसान सावधानियां अपनाकर खुद को इन बीमारियों से बचाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 12:18 AM
डाइजेशन में हो रही दिक्कत? आज ही कर लें अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव, मिलेंगे ये फायदे
ऐसे में थोड़ी सावधानी रख कर आप खुद को इनसे बचा सकते हैं

बारिश होने के बाद गर्मी से काफी राहत मिलती है लेकिन इस मौसम में काफी सावधानी भी रखनी पड़ती है। बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियों का खतरा भी लाता है। इस समय हवा में नमी बढ़ जाती है और पानी जमा होने से मच्छरों और बैक्टीरिया का फैलाव होता है। बारिश के मौसम में पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे एसिडिटी, गैस, दस्त और फूड पॉयजनिंग बढ़ जाती हैं।

ऐसे में हम अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ी सावधानी रख कर आप खुद को कई बीमारियों से  बचा सकते हैं। आइए जानते हैं उन आसान से उपायों के बारे में

साफ पानी पीएं

बरसात के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना और साफ पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके लिए खूब पानी पिएं, साथ ही छाछ, नारियल पानी और ताजा नींबू पानी भी फायदेमंद होते हैं। इस मौसम कोशिश करें कि कोल्ड ड्रिंक या बहुत मीठे तैयार पेय न पिएं, क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें