Get App

Cleaning Tips: डस्टबिन की बदबू से तुरंत छुटकारा पाने का अनोखा तरीका, आजमाएं ये आसान ट्रिक

Cleaning Tips: डस्टबिन से आने वाली बदबू कई बार घर या ऑफिस का माहौल खराब कर देती है। खासकर बारिश और नमी में यह समस्या बढ़ जाती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय जैसे बेकिंग सोडा, नींबू के छिलके और एसेंशियल ऑयल से आप डस्टबिन को बदबू से मुक्त और साफ-सुथरा रख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 1:37 PM
Cleaning Tips: डस्टबिन की बदबू से तुरंत छुटकारा पाने का अनोखा तरीका, आजमाएं ये आसान ट्रिक
Cleaning Tips: डस्टबिन में गीले और सूखे कचरे के मिश्रण से गंध आती है।

डस्टबिन का इस्तेमाल घर, ऑफिस, स्कूल या किसी भी जगह पर कूड़ा इकट्ठा करने के लिए होता है। लेकिन अक्सर बारिश के मौसम या ज्यादा नमी की वजह से डस्टबिन से बदबू आने लगती है, जो पूरे घर या ऑफिस के वातावरण को खराब कर देती है। कई लोग सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए भी डस्टबिन की बदबू से परेशान रहते हैं, क्योंकि रोजाना डस्टबिन की सफाई करना मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ घरेलू और आसान उपाय हैं, जिनसे आप अपने डस्टबिन को बदबू से पूरी तरह से मुक्त रख सकते हैं और उसे लंबे समय तक साफ-सुथरा बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं ये प्रभावी तरीके।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा प्राकृतिक रूप से बदबू को सोखने वाला तत्व है। डस्टबिन में कचरा डालने से पहले एक कप बेकिंग सोडा डालें। जब डस्टबिन भर जाए तो ऊपर से भी थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें। ये नमी और गंध दोनों को सोख लेता है और बदबू को खत्म कर देता है। बेकिंग सोडा सस्ता, आसानी से उपलब्ध और सुरक्षित होता है, इसलिए इसे डस्टबिन में इस्तेमाल करना एक बेहतरीन विकल्प है।

नींबू के छिलकों की ताजगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें