रिलेशनशिप की शुरुआत एक खास जादू से भरी होती है। इस दौर में सब कुछ नया, रोमांचक और बेहद खूबसूरत लगता है। इसे ही हनीमून फेज या गोल्डन पीरियड कहा जाता है, जब पार्टनर की छोटी-छोटी बातें भी दिल को सुकून देती हैं और कमियां भी नजरअंदाज हो जाती हैं। हर मुलाकात, हर मैसेज और हर बातचीत में एक अलग ही खुशी महसूस होती है। इस समय रिश्ते में अपनापन, भरोसा और उम्मीदें अपने चरम पर होती हैं। लेकिन वक्त के साथ जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है, भावनाओं की चमक थोड़ी शांत होने लगती है। रोजमर्रा की ज़िंदगी, जिम्मेदारियां और अलग-अलग सोच रिश्ते को नए मोड़ पर ले आती हैं।
