Get App

Tips & Trick: सिर्फ 1 मिनट में चावल से निकल जाएंगे घुन, यूट्यूबर ने बताया कमाल का तरीका

Tips & Trick: बरसात के मौसम में चावल या गेहूं में घुन लगना आम बात है। अगर आपके पास इन्हें साफ करने का वक्त नहीं है, तो यूट्यूबर अविका रावत का आसान घरेलू तरीका मदद कर सकता है। उनके इस ट्रिक से आप सिर्फ एक मिनट में चावल या गेहूं से कीड़े आसानी से निकाल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 1:52 PM
Tips & Trick: सिर्फ 1 मिनट में चावल से निकल जाएंगे घुन, यूट्यूबर ने बताया कमाल का तरीका
Tips & Trick: इस घरेलू नुस्खे की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके लिए न तो ज्यादा खर्च की जरूरत है और न ही केमिकल की

अक्सर ऐसा होता है कि महीनों तक रखे गए चावल या दालों में अचानक घुन या छोटे-छोटे कीड़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में कई लोग परेशान होकर सारा अनाज फेंक देते हैं या घंटों बैठकर साफ करते हैं। खासतौर पर त्योहारों या सर्दियों के मौसम में जब रसोई का स्टॉक बढ़ा दिया जाता है, तब ये समस्या और बढ़ जाती है। लेकिन अब एक यूट्यूबर का देसी नुस्खा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो इस झंझट को चुटकियों में खत्म कर देता है। यूट्यूबर अविका रावत के अनुसार, उनके बताए इस आसान तरीके से सिर्फ एक मिनट में चावल से घुन पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं और दोबारा आने की गुंजाइश नहीं रहती।

दिलचस्प बात ये है कि इसमें किसी तरह का केमिकल या महंगा उपाय नहीं करना पड़ता—बस घर में मौजूद सामान से ही ये ट्रिक काम कर जाती है, जिसे हर गृहिणी आजमाना चाहेगी।

हींग और विनेगर

अविका रावत के अनुसार, चावल से घुन निकालने के लिए आपको एक छोटा कंटेनर या जार लेना है। उसमें 4-5 चम्मच सफेद विनेगर डालें और थोड़ी सी हींग मिलाएं। हींग की तेज गंध और विनेगर का एसिडिक नेचर मिलकर कीड़ों के लिए असहनीय माहौल बना देता है, जिससे वे खुद-ब-खुद बाहर निकल आते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें