भारत में लहसुन सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि हर रसोई का जरूरी हिस्सा है। पर क्या आप जानते हैं कि जिस लहसुन से आप अपने खाने का स्वाद बढ़ा रहे हैं, वही आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है? जी हां, बाजार में मिलने वाला हर लहसुन असली नहीं होता। बाहर से चमकदार और ताजा दिखने वाला ये लहसुन अंदर से नकली हो सकता है। खास बात ये है कि इसका रंग, आकार और महक देखकर भी कई बार लोग धोखा खा जाते हैं। असली और नकली लहसुन में फर्क समझना जरूरी है, क्योंकि नकली लहसुन में औषधीय गुण नहीं होते, बल्कि ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
