फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कोरियोग्राफर फराह खान आजकल जमकर व्लॉग बना रही हैं। अपने कुक दिलीप के साथ वह फिल्म-टीवी स्टार्स, इनफ्लूएंसर्स, शेफ, और अन्य मशहूर हस्तियों के घर जाकर कुकिंग वीडियो बनाती हैं और फिर उन्हें अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में फराह खान और दिलीप का कारवां पहुंचा फैशन डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी के दिल्ली के घर। रिद्धिमा, नीतू सिंह और ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है।
