मछली खरीदना सिर्फ मार्केट जाकर मछली उठाने तक सीमित नहीं है। ये एक कला है, जिसमें सही मछली चुनने की समझ बहुत जरूरी है। अक्सर लोग ताजी और थोड़ी बासी मछली में फर्क नहीं पहचान पाते। इसके चलते कई बार घर आकर उन्हें लगता है कि क्या ये मछली सही है या थोड़ी पुरानी हो चुकी है। गलत मछली खाने से सिर्फ स्वाद बिगड़ता ही नहीं, बल्कि पेट खराब होने, फूड पॉइज़निंग और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन डरने की कोई बात नहीं। कुछ आसान और असरदार संकेत हैं, जिनकी मदद से आप तुरंत मछली की ताजगी पहचान सकते हैं।