Get App

Floor Cleaning Tips: महंगे केमिकल छोड़ें, अपनाएं फ्लोर की सफाई के ये सस्ते घरेलू नुस्खे

Floor Cleaning Tips: अगर घर का फर्श चिपचिपा और मैला दिख रहा है, तो चिंता छोड़ दें। यहां हम बता रहे हैं 5 आसान देसी उपाय, जिनसे आपका फ्लोर फिर से चमक उठेगा। ये घरेलू नुस्खे न सिर्फ गंदगी हटाएंगे बल्कि फर्श को शीशे जैसा साफ और ताजा बना देंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2025 पर 9:56 AM
Floor Cleaning Tips: महंगे केमिकल छोड़ें, अपनाएं फ्लोर की सफाई के ये सस्ते घरेलू नुस्खे
Floor Cleaning: नीम के पत्ते और फिटकरी, दोनों ही प्राकृतिक कीटाणुनाशक हैं।

फर्श हमारे घर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है, जिस पर रोजाना धूल, मिट्टी, गंदगी, तेल की चिकनाई और बैक्टीरिया जम जाते हैं। लोग अक्सर मार्केट से मिलने वाले फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि लंबे समय में फर्श की पॉलिश और रंग को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जरूरत है एक ऐसे विकल्प की, जो सुरक्षित भी हो, असरदार भी और जेब पर भारी भी न पड़े। घरेलू नुस्खों से बने नेचुरल फ्लोर क्लीनर इस मामले में सबसे बेहतरीन हैं। इन्हें आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं।

सफेद सिरका, नींबू, बेकिंग सोडा, नीम, फिटकरी और नमक जैसे साधारण सामान से। ये न सिर्फ गंदगी और दाग-धब्बे हटाते हैं, बल्कि कीटाणु मारकर फर्श को चमकदार भी बनाते हैं। नियमित इस्तेमाल से आपका घर हमेशा साफ-सुथरा और ताजगी भरा रहेगा, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।

सिरका और गरम पानी

अगर आप फर्श पर जमी पुरानी गंदगी और बैक्टीरिया को खत्म करना चाहते हैं, तो एक बाल्टी गरम पानी में एक कप सफेद सिरका डाल दें। इस घोल में पोछा भिगोकर फ्लोर साफ करें। सिरका बैक्टीरिया को मारने में माहिर है और गरम पानी उसकी ताकत को दोगुना कर देता है। नतीजा—फर्श चमकने लगेगा और बदबू भी खत्म हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें