गर्मियों का मौसम आते ही फ्रिज हर घर की जरूरत बन जाता है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान में ठंडा पानी पीना हो या खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना, फ्रिज किसी जीवन रक्षक मशीन से कम नहीं लगता। खासकर जब सब्जियां, दूध-दही और बचा हुआ खाना जल्दी खराब होने लगता है, तब फ्रिज की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। लेकिन गर्मियों के इस राहतदायक साथी के साथ एक आम और बार-बार सामने आने वाली समस्या भी जुड़ी होती है — फ्रिज के अंदर मोटी बर्फ की परत जमना। ये परेशानी विशेष रूप से पुराने सिंगल डोर फ्रिज में देखी जाती है, जहां मैन्युअल डीफ्रॉस्ट सिस्टम होता है।
