अक्सर हम सोचते हैं कि सब्जियां फ्रिज में रखने से लंबे समय तक ताजी और सुरक्षित रहती हैं। लेकिन हर सब्जी ठंडी जगह को पसंद नहीं करती। कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में रखी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं, उनका रंग, स्वाद और पोषण घट जाता है। खासकर बरसात और गर्मी के मौसम में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सब्जियों की प्रकृति और उनकी जरूरत के हिसाब से स्टोर करना जरूरी है। सही तरीका अपनाने से न सिर्फ सब्जियां लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं, बल्कि उनका स्वाद, खुशबू और पोषण भी बरकरार रहता है।
