गर्मियों और बारिश के मौसम में घर की दीवारों पर छिपकलियों का दिखना आम बात है। लेकिन ये न सिर्फ देखने में डरावनी लगती हैं, बल्कि घर की स्वच्छ और आरामदायक वातावरण को भी बिगाड़ देती हैं। खासकर जब ये रसोई, बाथरूम या बच्चों के कमरे में घूमती हैं, तो चिंता और बढ़ जाती है। बाजार में इन्हें भगाने के लिए कई केमिकल-युक्त स्प्रे मिलते हैं, लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, खासकर छोटे बच्चों और पालतू जानवरों के लिए। ऐसे में घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प बन जाते हैं।
