बालों की देखभाल में कंघी करना सबसे आम लेकिन बेहद जरूरी कदम है। हालांकि, अधिकांश लोग नहाने के तुरंत बाद बालों को कंघी कर देते हैं, जो बालों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। गीले बाल बहुत नाजुक होते हैं और आसानी से टूट जाते हैं। अगर इस दौरान कंघी तेज़ी या गलत तरीके से की जाए, तो बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि नहाने के बाद बालों को हल्का सा सुखाकर ही कंघी करें और हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
