बाल हमारे शरीर का बेहद अहम हिस्सा हैं, लेकिन आज की भगदौड़ भरी जिंदगी में सबसे ज्यादा नजरअंदाज यही किए जाते हैं। प्रदूषण, कम न्यूट्रिशन, अधूरी नींद और हर समय का तनाव सब मिलकर बालों की बैंड बजा देते हैं। नतीजा होता है बालों का असमय सफेद होना, झड़ना, रूखे और बेजान होना। अब सवाल उठता है कि ऊपर बताई चीजों में सुधार के अलावा बालों की सेहत सुधारने के लिए हम क्या कर सकते हैं? ये बहुत मुश्किल नहीं है।
