दादी-नानी के समय से ही बालों की देखभाल के लिए तेल लगाने की परंपरा चली आ रही है। माना जाता है कि रातभर तेल लगाने से बाल मजबूत, घने और चमकदार बनते हैं। लेकिन आज की बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं ने इस पुराने नुस्खे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाकई हर किसी के लिए रातभर तेल लगाना फायदेमंद है या यह सिर्फ एक पुरानी धारणा है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसका जवाब हर व्यक्ति के स्कैल्प और बालों की स्थिति पर निर्भर करता है।
