Get App

Holi Skin Care Routine: होली खेलने से पहले और होली खेलने के बाद अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स, दोगुना हो जाएगा रंगों का मजा

Holi Skin Care Routine: होली रंगों का त्योहार है, लेकिन बहुत से लोगों की स्किन होली के रंगों की वजह से बहुत खराब हो जाती है। काफी लोग तो इसके डर से होली खेलने ही नहीं निकलते हैं। तो चलिए आज हम आपको होली के लिए स्किन केयर के 5 टिप्स बता रहे हैं,जो इस त्योहार आपके काम आएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 5:46 PM
Holi Skin Care Routine: होली खेलने से पहले और होली खेलने के बाद अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स, दोगुना हो जाएगा रंगों का मजा
सही स्किनकेयर रूटीन से, आप बिना किसी चिंता के रंगों की हर फुहार का मजा ले सकते हैं।

Holi Skin Care Routine: होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। ये पर्व रंगों की मस्ती, टेस्टी और मजेदार डिशेज के साथ म्यूजिक और डांस से भरपूर है। लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन इस त्योहार की जान यानी रंग बहुत से लोगों के डर का कारण होते हैं। इनसे स्किन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। त्योहार खत्म होने के बाद भी रूखापन, खुजली और रंग के दाग लंबे समय तक रह सकते हैं।

अगर आपको होली पसंद है लेकिन आप अपनी स्किन पर इसके असर को लेकर परेशान हैं, तो परेशान न हों। सही स्किनकेयर रूटीन से, आप बिना किसी चिंता के रंगों की हर फुहार का मजा ले सकते हैं। तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप भी जमकर इस त्यौहार का आनंद उठा सकेंगे। होली खेलने से पहले और खेलने के बाद आपको कौन से टिप्स अपनाने चाहिए चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।

होली से पहले स्किनकेयर रिचुअल

तेल लगाए : रंग खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले, अपनी स्किन पर नारियल, बादाम या तिल के तेल की अच्छी परत लगाएं। ये एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाते हैं। इससे रंग आपकी स्किन पर ज्यादा नहीं चिपकते और होली के बाद सफाई करना आसान हो जाता है।

खुद को और स्किन को हाइड्रेट रखें : ड्राई स्किन ज्यादा रंग सोखती है। अपनी त्वचा को गाढ़े बॉडी बटर या घी वाले मॉइस्चराइजर से अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें। कोहनी, घुटनों और पैरों पर ज्यादा ध्यान दें।

सनस्क्रीन को न भूलें : होली की पार्टी धूप में ही होती है। इसलिए अपनी स्किन पर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाकर उसे तेज यूपी किरणों से बचाएं। सबसे अच्छी सुरक्षा के लिए SPF 50 चुनें।

होंठों का भी रखें ध्यान : आपके होंठों को भी देखभाल की जरूरत होती है। उन्हें मुलायम रखने और दाग-धब्बों से बचाने के लिए घी की एक मोटी परत या लिप बाम लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें