चेहरा की खूबसूरती के लिए जरूरी है उसका बेदाग होना। किसी खास मौके के लिए तैयार होना है, लेकिन चेहरे पर निकल आया पिंपल आपकी सारा मूड खराब कर सकता है। देखने में ये भले छोटी सी चीज लगे, लेकिन पिंपल वाला चेहरा आत्मविश्वास को भी कमजोर कर सकता है। इस रातोंरात चेहरे से गायब करना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय इसकी लालिमा और सूजन को जरूर घटा सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में। (Photo Credit : Pinterest)
टी ट्री ऑयल ट्रीटमेंट : एनआईएच के अध्ययनों से पता चलता है कि टी ट्री ऑयल में जीवाणुरोधी और सूजनरोधी एजेंट होते हैं। यह पिंपल के लिए एक शक्तिशाली ट्रीटमेंट हो सकता है। यह पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है, लालिमा को कम करता है, सूजन को कम करता है। इस्तेमाल के लिए नारियल या जोजोबा तेल में कुछ बूंदें मिला कर सोने से पहले प्रभावित जगह पर लगाकर छोड़ दें। (Photo Credit : Pinterest)
एलोवेरा जेल : टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एनआईएच के रिसर्च में पुष्टि हुई है कि एलोवेरा में सुखदायक और सूजनरोधी गुण होते हैं। पिंपल्स पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से इसकी लाली और सूजन कम हो सकती है। ये रातोंरात पिंपल का खराब असर गायब कर सकता है। इस्तेमाल के लिए एलोवेरा के पत्ते से ताजा जेल निकालें और सोने से पहले पिंपल पर एक पतली परत लगाएं। सुबह गुनगुने पानी से धो लें। (Photo Credit : Pinterest)
पिंपल की बर्फ से सेंक : बर्फ की थेरेपी सूजन और पिंपल की लाली को कम करने का एक आसान उपाय है। बर्फ खून की नसों को सिकोड़ कर सूजन को कम करती है। इसके लिए एक छोटे बर्फ के टुकड़े को एक साफ कपड़े में लपेटें और इसे फुंसी पर 3-5 मिनट तक हल्के से दबाएं। इसे 2-3 बार दोहरा सकते हैं। (Photo Credit : Pinterest)
शहद और दालचीनी का मास्क : एक अन्य रिसर्च के मुताबिक, शहद और दालचीनी में प्राकृतिक जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण होते हैं। ये दोनों मिलकर बैक्टीरिया से लड़ने और चिड़चिड़ी त्वचा को आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए 1 छोटा चम्मच शहद में ½ छोटा चम्मच दालचीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे सीधे फुंसी पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। सुबह धो लें। (Photo Credit : Pinterest)
ये ट्रीटमेंट भी हैं असरदार : त्वचा विशेषज्ञ सैलिसिलिक एसिड या बेंजॉयल पेरोक्साइड युक्त उत्पादों के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। ये स्किन पोर्स को खोलते हैं और अतिरिक्त तेल को सुखाकर बैक्टीरिया को मारते हैं। इस्तेमाल के लिए उत्पाद के लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार फुंसी पर थोड़ी मात्रा में लगाएं। मात्रा ज्यादा होने पर इससे त्वचा में जलन हो सकती है। (Photo Credit : Pinterest)
मुंहासों को तेजी से कम करने के टिप्स : चेहरे को बार-बार न छुएं। आपके हाथों में बैक्टीरिया होते हैं जो फुंसियों को और खराब कर सकते हैं। दिन में दो बार किसी माइल्ड क्लींजर से अपने चेहरे को धीरे से साफ़ करें। ऐसे स्किनकेयर और मेकअप उत्पाद चुनें जो रोमछिद्रों को बंद न करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। शरीर को आराम मिलने से ये रातोंरात त्वचा की मरम्मत और कायाकल्प कर पाता है। (Photo Credit : Pinterest)
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें