Get App

शाम की लाइट के पास मंडराते कीट-पतंग? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

शाम होते ही लोग घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर देते हैं ताकि मच्छर और छोटे कीट अंदर न आएं। लेकिन लाइट जलते ही ये कीड़े तुरंत आकर्षित होकर घुस आते हैं और लाइट के पास मंडराने लगते हैं। घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें घर में प्रवेश करने और परेशान करने से रोका जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2025 पर 10:16 AM
शाम की लाइट के पास मंडराते कीट-पतंग? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर बनाया गया घोल भी कीड़ों को भगाने में बहुत असरदार है।

शाम होते ही ज्यादातर लोग अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर देते हैं ताकि मच्छर और छोटे कीट-पतंगे अंदर प्रवेश न कर सकें। मगर जैसे ही घर में लाइट जलती है, ये छोटे-छोटे कीट तुरंत रोशनी की ओर आकर्षित होकर घर में घुस आते हैं। ये कीड़े किसी भी दरार या छोटे छिद्र से आसानी से प्रवेश कर सकते हैं और लाइट के पास मंडराने लगते हैं। अक्सर ये पानी या खाने में गिर जाते हैं, जिससे घर में रहने वालों के लिए परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में इन्हें भगाना कई लोगों के लिए चुनौती भरा काम लग सकता है। लेकिन इसके लिए महंगे कीटनाशक या रसायनों की जरूरत नहीं है।

कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय अपनाकर आप इन कीटों को घर में प्रवेश करने से रोक सकते हैं और लाइट के पास मंडराने से भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं 5 असरदार और प्राकृतिक तरीके, जो आपकी इस परेशानी का समाधान कर सकते हैं।

  • नीम का तेल
  • नीम का तेल सबसे सरल और प्राकृतिक उपाय है। इसकी तेज खुशबू कीड़ों को घर से दूर रखती है। आप पानी और नीम का तेल मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें और खिड़कियों, दरवाजों या लाइट के पास छिड़कें। ये न केवल लाइट के पास मंडराने वाले कीड़ों को भगाएगा, बल्कि पौधों के नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों से भी छुटकारा दिलाएगा।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें