सर्दियों का मौसम स्किन के लिए कई तरह की चुनौतियाँ लेकर आता है। इस मौसम में ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव से त्वचा रूखी और नमीहीन हो जाती है। स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ने लगता है, जिससे पोर्स में गंदगी, धूल और डेड स्किन जमा होने लगती है। यही वजह है कि सर्दियों में ब्लैकहेड्स सबसे आम समस्या बन जाते हैं। नाक, माथे और गालों पर छोटे-छोटे काले दाने उभरने लगते हैं, जो स्किन की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं और मेकअप करते समय भी साफ नहीं दिखते। अक्सर लोग सोचते हैं कि ठंड में पसीना कम निकलता है, इसका मतलब स्किन साफ है, लेकिन असलियत इसके उलट होती है।
