Get App

Snake: बारिश के मौसम में आपके घर के पास भी नहीं भटकेंगे सांप, जानें ये आसान सा ट्रिक

Snake: मानसून का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही कुछ परेशानियां भी लाता है। इस मौसम में सांप जैसे खतरनाक जीव अक्सर अपने बिलों से निकलकर बगीचों या घर के आसपास दिखने लगते हैं। हालांकि, थोड़ी सावधानी और समझदारी से इनसे बचाव किया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि सांप आपके आसपास न आएं तो कुछ आसान उपाय अपनाना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2025 पर 6:12 PM
Snake: बारिश के मौसम में आपके घर के पास भी नहीं भटकेंगे सांप, जानें ये आसान सा ट्रिक
Snake Newsआपके घर के आसपास सांप न आएं, तो कुछ आसान उपाय अपनाना जरूरी है

Snake: मानसून के मौसम काफी सुहाना होता है लेकिन ये अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। मानसून के मौसम में कुछ अनचाहे मेहमानों से भी हमारा सामना जाता है। ये अनचाहे मेहमान इंसानों के लिए काफी खतरनाक होते हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे नाम सांप का आता है। मानसून के मौसम में सांप अक्सर अपने बिलों से निकलकर खुले इलाकों की ओर आ जाते हैं। बारिश के दौरान सांप को बगीचों या घर के आसपास दिखाई देना आम बात हो जाती है।

लेकिन थोड़ी सी सावधानी और समझदारी से इनसे बचा जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर के आसपास सांप न आएं, तो कुछ आसान उपाय अपनाना जरूरी है।

सल्फर

सल्फर एक असरदार तरीका है जिससे सांपों को घर से दूर रखा जा सकता है। यह एक बारीक पाउडर जैसा होता है जिसे घर के चारों ओर या बगीचे की सीमा पर छिड़कने से सांपों को वहां नहीं जाते हैं, क्योंकि इससे उनकी त्वचा और सूंघने की शक्ति पर असर पड़ता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन तेज गंध से बचने के लिए मास्क लगाना अच्छा रहता है। बारिश के बाद इसका असर कम हो सकता है, इसलिए दोबारा छिड़काव करना जरूरी होता है। खासकर बरसात में यह तरीका काफी मददगार साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें