व्रत के दौरान साबूदाना एक बेहद लोकप्रिय और भरोसेमंद खाद्य सामग्री के रूप में हर रसोई में अपनी जगह बना लेता है। हल्का, जल्दी पचने वाला और एनर्जी देने वाला होने के कारण लोग इसे अलग-अलग रूपों में खाना पसंद करते हैं, जैसे खिचड़ी, खीर, वड़ा या टिक्की। छोटे-छोटे सफेद मोतियों जैसा दिखने वाला यह साबूदाना देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके पीछे छिपी प्रक्रिया काफी दिलचस्प होती है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या यह चावल की तरह सीधे खेतों में उगता है या फिर इसे किसी खास तकनीक से तैयार किया जाता है।
