गर्मी बढ़ते ही एसी घर की सबसे जरूरी चीजों में शामिल हो जाता है। ऐसे में अगर एसी ठीक से ठंडक न दे, तो परेशानी और चिड़चिड़ापन दोनों बढ़ जाते हैं। कई लोग तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं और अक्सर उन्हें ये कहकर बड़ा बिल थमा दिया जाता है कि एसी की गैस खत्म हो गई है। हालांकि हर बार कूलिंग कम होने की वजह गैस ही हो, ऐसा जरूरी नहीं होता। कई छोटी समस्याएं भी एसी की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आपका एसी भी पहले जैसी ठंडी हवा नहीं दे रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
