Get App

Coconut Buying Tips: नारियल में पानी है या सिर्फ मलाई? इन 5 आसान ट्रिक्स से बिना काटे तुरंत पहचानें

Coconut Buying Tips: बाजार से नारियल खरीदते समय अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं और बाद में पता चलता है कि उसमें पानी कम है या वह पुराना है। सही जानकारी न होने पर गलत नारियल चुन लिया जाता है। कुछ आसान तरीकों से आप ताजा, भारी और पानी से भरा नारियल आसानी से पहचान सकते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 23, 2026 पर 11:55 AM
Coconut Buying Tips: नारियल में पानी है या सिर्फ मलाई? इन 5 आसान ट्रिक्स से बिना काटे तुरंत पहचानें
Coconut water: नारियल के ऊपर तीन आंखों वाला हिस्सा अगर सूखा और साफ है तो नारियल अच्छा है।

बाजार से नारियल खरीदते समय अक्सर लोग गलती कर बैठते हैं और बाद में पता चलता है कि नारियल में पानी कम है या वह काफी पुराना है। देखने में सभी नारियल लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन उनके अंदर की ताजगी और पानी की मात्रा अलग होती है। कई बार लोग सिर्फ साइज देखकर बड़ा नारियल चुन लेते हैं, लेकिन वह हल्का और सूखा निकल जाता है। वहीं कुछ नारियल बाहर से अच्छे दिखते हैं, लेकिन अंदर खराब हो सकते हैं। ऐसे में सही नारियल पहचानना बहुत जरूरी हो जाता है ताकि पैसे भी वसूल हों और स्वाद भी अच्छा मिले।

अगर कुछ आसान बातों पर ध्यान दिया जाए, जैसे वजन, आवाज, रंग और बाहरी स्थिति, तो हर बार ताजा और पानी से भरा नारियल आसानी से चुना जा सकता है। इससे न सिर्फ धोखे से बचा जा सकता है, बल्कि सही और हेल्दी नारियल भी मिल जाता है।

आवाज से पहचानें सही नारियल

नारियल को कान के पास हल्का हिलाकर सुनें। अगर “छप-छप” की तेज आवाज आती है तो ऐसा नारियल अक्सर पानी कम वाला होता है। अच्छा नारियल वह होता है जिसमें पानी ज्यादा हो, और आवाज बहुत कम या बिल्कुल न आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें