कॉफी पीना सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक सुकून भरा अनुभव होता है, जिसकी शुरुआत उसकी खुशबू से होती है। लेकिन कई बार घर में रखी कॉफी कुछ ही दिनों में कड़क और बेस्वाद होने लगती है, जिससे उसका मजा खराब हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है गलत स्टोरेज। पैकेट खुलते ही कॉफी सीधे हवा और नमी के संपर्क में आ जाती है, जो धीरे-धीरे उसके स्वाद और खुशबू को खत्म कर देती है। तापमान में हल्का-सा बदलाव भी कॉफी की क्वालिटी पर असर डाल सकता है। खासकर भारतीय मौसम में नमी ज्यादा होने की वजह से कॉफी जल्दी खराब होने लगती है।
