नवरात्रि का नाम सुनते ही घर-घर में एक अलग सी ऊर्जा और भक्ति का माहौल बनने लगता है। ढोल-नगाड़ों की आवाज, देवी के जयकारे और पूजा-पाठ की खुशबू हर जगह फैल जाती है। ये सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और विश्वास का महापर्व है। इन नौ दिनों में लोग मां के नौ स्वरूपों की पूजा कर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। जगह-जगह देवी के पंडाल सजाए जाते हैं, घरों में विशेष भोग बनते हैं और उपवास का पालन किया जाता है।
