Get App

45 डिग्री तापमान में भी घर ठंडा रहेगा, बस छत पर लगाएं ये खास जुगाड़

गर्मियों में बढ़ती तपन से लोग परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे कि घर का तापमान कैसे नियंत्रित करें। अगर घर बनवाते समय एक खास देसी जुगाड़ अपनाया गया होता, तो न सिर्फ खर्चा कम होता बल्कि एसी के बिना भी ठंडक मिलती। आइए जानते हैं इस अनोखी तकनीक के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2025 पर 1:26 PM
45 डिग्री तापमान में भी घर ठंडा रहेगा, बस छत पर लगाएं ये खास जुगाड़
गर्मी से राहत पाने के लिए एक बेहद दिलचस्प और देसी तकनीक है छत में मिट्टी के घड़ों का इस्तेमाल।

जैसे ही अप्रैल का महीना अलविदा कहता है, वैसे ही गर्मी अपना असली रंग दिखाने लगती है। मई और जून की दोपहरें लोगों को बेहाल कर देती हैं। तेज धूप, झुलसाता तापमान और घर के अंदर तक फैली तपन नेचुरल कूलिंग की अहमियत को और भी बढ़ा देती है। इन हालातों में कूलर और एसी जैसे उपकरण भले ही थोड़ी राहत दें, लेकिन इनका लगातार इस्तेमाल बिजली के बिल को बढ़ा देता है। ऐसे में देसी जुगाड़ और पारंपरिक तकनीकें फिर से चर्चा में आ जाती हैं, जो न सिर्फ खर्च कम करती हैं बल्कि घर को नैचुरल तरीके से ठंडा भी रखती हैं।

खासकर जब बात हो मिट्टी के घड़ों या कुल्हड़ों से बनी छत की, तो ये तरीका सस्ता, टिकाऊ और गर्मी से राहत देने वाला साबित होता है। ये तकनीक पुराने समय की याद दिलाती है, लेकिन आज के समय में भी उतनी ही असरदार है।

मिट्टी के घड़ों से बनेगी ठंडी-ठंडी छत

गर्मी से राहत पाने के लिए एक बेहद दिलचस्प और देसी तकनीक है छत में मिट्टी के घड़ों का इस्तेमाल। जब घर बनवाया जाता है, उसी वक्त इस तकनीक को अपनाया जा सकता है। इसमें मिट्टी के घड़ों को उल्टा करके छत में फिट किया जाता है और उनके बीच के हिस्से को सीमेंट जैसी सामग्री से भर दिया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें