Get App

Smell From Clothes: बारिश में कपड़ों की बदबू से पाएं 5 मिनट में छुटकारा, जानें आसान उपाय

Smell From Clothes: बरसात के मौसम में कपड़े सूखने में देर होती है और उनमें बदबू भी आ जाती है। नमी और धूप की कमी से बैक्टीरिया बढ़ते हैं। सोशल मीडिया पर मशहूर कुमार सर ने आसान और सस्ते तरीके बताए हैं, जो सिर्फ 5 मिनट में कपड़ों की बदबू दूर कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2025 पर 1:35 PM
Smell From Clothes: बारिश में कपड़ों की बदबू से पाएं 5 मिनट में छुटकारा, जानें आसान उपाय
Smell From Clothes: नींबू सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि कपड़ों की बदबू मिटाने में भी माहिर है।

बरसात का मौसम जहां हरियाली और ठंडक का अहसास देता है, वहीं कुछ परेशानियां भी साथ लाता है। इनमें सबसे आम है कपड़ों का देर से सूखना और उनमें बदबू आना। लगातार नमी और धूप की कमी से कपड़ों में फफूंदी और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे उनकी ताजगी खत्म हो जाती है। ऐसे में अलमारी में रखे कपड़े भी गंध छोड़ने लगते हैं। लेकिन इस समस्या का हल मुश्किल नहीं है। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय कुमार सर (मुकेश कुमार) ने इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए बेहद आसान और सस्ते उपाय बताए हैं, जो मात्र 5 मिनट में असर दिखा सकते हैं।

इन तरीकों को अपनाकर आप न सिर्फ बदबू से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि कपड़ों में ताजगी और मुलायमपन भी वापस ला सकते हैं। खास बात ये है कि ये उपाय वॉशिंग मशीन और हाथ से धोए गए दोनों तरह के कपड़ों पर कारगर हैं, जिससे आपकी मेहनत और समय दोनों बचेंगे।

नींबू का जादू

नींबू सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि कपड़ों की बदबू मिटाने में भी माहिर है। कपड़े धोने के बाद एक बाल्टी पानी में एक चम्मच नींबू का रस डालें और उसमें कपड़ों को अच्छी तरह खंगाल लें। नींबू एक प्राकृतिक डिओडोरेंट है, जो न सिर्फ बदबू हटाता है बल्कि कपड़ों को ताजगी भी देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें