गर्मी का मौसम आते ही फ्रिज हर घर की सबसे जरूरी जरूरत बन जाता है, क्योंकि ठंडा पानी और ताजा खाना रखने के लिए इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ जाता है। लेकिन कई बार पुराने या लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे फ्रिज में एक आम समस्या सामने आती है, फ्रीजर के अंदर जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने लगती है। यह बर्फ धीरे-धीरे पूरे स्पेस को घेर लेती है, जिससे सामान रखने की जगह कम हो जाती है और फ्रिज की कूलिंग भी प्रभावित होने लगती है। कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय रहते इसका समाधान न किया जाए तो यह समस्या और बढ़ सकती है।
