तेज रफ्तार से भागती जिंदगी में सेहत की तरफ ध्यान नहीं जा पाता है और जब सेहत पर असर होगा तो बाल भी नहीं बच पाएंगे। पोषण की कमी, नींद पूरी न होना, धूल-गंदगी और प्रदूषण से बालों का बुरा हाल हो रहा है। बहुत कम उम्र में लोगों में गंजेपन की समस्या देखने को मिल रही है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग अक्सर सैलॉन में जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। बाजार में मिलने वाले कई केमिकलयुक्त तेल भी झड़ते बालों की समस्या जड़ से खत्म करने का दावा करते हैं।
