Get App

Food Tips: इंडियन दही या ग्रीक योगर्ट के बीच हैं कन्फ्यूज तो जान लें कौन-सा दही है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर?

इंडियन दही और ग्रीक योगर्ट दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, लेकिन ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा दोगुनी होती है जबकि इंडियन दही हल्का और जल्दी पचने वाला होता है। आइए जानते हैं किस दही की चयन करना सेहत के लिए सही है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Sep 17, 2025 पर 4:01 PM
Food Tips: इंडियन दही या ग्रीक योगर्ट के बीच हैं कन्फ्यूज तो जान लें कौन-सा दही है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर?

इन दिनों सेहत और फिटनेस को लेकर लोगों के बीच ग्रीक योगर्ट का काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है, लेकिन भारतीय दही भी पारंपरिक भोजन का अहम हिस्सा है। दोनों में भरपूर प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन बनावट, पोषण और डाइजेशन के नजरिए से दोनों में खास फर्क है।

भारतीय दही

भारतीय दही दूध में नैचुरल बैक्टीरिया मिलाकर जमाई जाती है, जिसमें प्रोबायोटिक्स की काफी मात्रा होती है। यह पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। साथ ही, दही में कैल्शियम, विटामिन बी12, फॉस्फोरस व पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो हड्डियों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। घर में बनी दही हल्की, जल्दी पचने वाली और गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली होती है। इसमें एक्स्ट्रा शुगर या प्रिजर्वेटिव नहीं होते, इसलिए यह सादी और सेहतमंद रहती है।

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट दूध से बनी दही को छानकर बनाई जाती है, जिससे उसका पानी और लैक्टोज निकल जाता है इसे गाढ़ा और मलाईदार बनाता है। ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा दही से दो गुना अधिक होती है और शुगर व कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं, जो वेट लॉस या मसल बिल्डिंग वालों के लिए आइडियल है। इसकी गाढ़ी बनावट पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती है। हालांकि बाजार में मिलने वाले ग्रीक योगर्ट में कई बार फ्लेवरिंग एजेंट्स और शुगर मिला होता है, जिससे उसके फायदे घट सकते हैं। हमेशा प्लेन और शुगर-फ्री ग्रीक योगर्ट ही चुनें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें