देश के कई इलाकों में मानसून की शुरुआत हो चुकी है और बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है। हालांकि बारिश अपने साथ कई बिमारियां भी लेकर आता है। इस दौरान नमी बढ़ जाती है और जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे मच्छरों और कीटाणुओं के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि मानसून शुरू होने से पहले ही आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करें, ताकि बीमारियों से बचाव हो सके। इस मौसम में बदलाव की वजह से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल फ्लू जैसी बीमारियां जल्दी पकड़ सकती हैं।
ऐसे में जरूरी है कि मौसम बदलने से पहले ही शरीर की रोग इम्यूनिटी क्षमता को मजबूत बनाया जाए। आइए जानते हैं खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है।
मानसुन के मौसम खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। बारीश के मौसम में पानी की साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बरसात के समय पानी में गंदगी और बैक्टीरिया की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं, ताकि टाइफाइड और हैजा जैसी बीमारियों से बचा जा सके। पानी शरीर की गंदगी और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा आप अपने ड्रिंक्स में हल्दी, अदरक या तुलसी जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।
मानसून के मौसम में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। खाना बनाने से पहले और खाने से पहले हाथ धोना को अच्छी तरह से धोना चाहिए। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है। इस मौसम में खाने-पीने की चीजों को एयरटाइट डिब्बों में सही तरीके से रखना चाहिए, ताकि कीड़े और बैक्टीरिया न पनपें। घर में कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि यह मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है और डेंगू-मलेरिया जैसे रोग फैला सकता है।
मानसून के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए नींद और व्यायाम दोनों का सही संतुलन होना बहुत जरूरी है। हर दिन पर्याप्त नींद लेना शरीर को आराम देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही हल्का-फुल्का एक्सरसाइज जैसे टहलना या योग करना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और तनाव भी घटाता है।
मानसून में बाहर का तला-भुना या प्रोसेस्ड खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बारिश के मौसम में ताजे और घर पर बने खाने को ही प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि पाचन ठीक रहे और शरीर बीमारियों से बचा रहे।
इस मौसम में मौसमी फल और सब्जिया को खाना चाहिए। इसके साथ ही अपने डाइट में साबुत अनाज, दालें, मेवे (जैसे बादाम और अखरोट) और बीज (जैसे कद्दू के बीज) को भी शामिल कर सकते हैं। ये सभी चीजें जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।