भारत में सर्दी-गर्मी और बारिश का मौसम आता रहता है। यहां नहाने के लिए ज्यादातर लोग सुबह का समय बेहतर मानते हैं। सुबह नहाने से शरीर में ताजगी रहती है। इसके अलावा इसके पीछे धार्मिक विश्वास और परंपराएं भी हैं। यूरोप और अमेरिका में भी लोग सुबह ही नहाना पसंद करते हैं। सुबह नहाने के समय को लोग फायदेमंद बताते हैं। लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां लोग सुबह नहाना पसंद नहीं करते हैं। चीन, जापान, कोरिया जैसे देशों में लोग शाम को या फिर रात में नहाना पसंद करते हैं। इसकी खास वजह भी है।
