Get App

Karwa Chauth Fast Tips: प्रेग्नेंसी में व्रत करते समय बरतें ये सावधानी, मां और बच्चे दोनों की सेहत रहेगी दुरुस्त

Karwa Chauth Fast Tips: हिंदू धर्म में करवाचौथ के व्रत का बहुत महत्व माना जाता है। ये व्रत निर्जला होता है, इसलिए गर्भावस्था में इसे करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानें कि गर्भावस्था के दौरान क्या टिप्स अपनाने से मां और बच्चे की सेहत पर असर नहीं पड़ता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2025 पर 6:26 PM
Karwa Chauth Fast Tips: प्रेग्नेंसी में व्रत करते समय बरतें ये सावधानी, मां और बच्चे दोनों की सेहत रहेगी दुरुस्त
गर्भावस्था के दौरान कई बार महिलाओं को ये व्रत करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Karwa Chauth 2025 fasting tips for pregnant women: करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं सुखी दांपत्य और अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। यह व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय के बीच निर्जला किया जाता है। यानी इस अवधि में महिलाएं न तो खाती हैं और न कुछ पी सकती हैं। यही वजह है कि इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान कई बार महिलाओं को ये व्रत करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को ये व्रत करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, जिससे न तो उनका व्रत छूटे और न उनकी और उनके बच्चे की सेहत पर कोई बुरा असर पड़े। आइए जानें

10 अक्टूबर को किया जाएगा करवा चौथ व्रत

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे होगा।

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त शाम 05.57 बजे से रात 07.11 बजे तक रहेगा।

इस समय होगा चंद्रोदय

करवा चौथ का चांद रात 08.13 बजे नजर आएगा। हालांकि अलग-अलग जगहों पर करवा चौथ का चांद दिखने का समय भी अलग हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें