करवा चौथ का दिन हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है। ये सिर्फ व्रत का दिन नहीं बल्कि सजने-संवरने, खुद को खूबसूरत बनाने और पति की लंबी आयु के लिए एक दिन है। इस दिन महिलाएं सिर से पैर तक सोलह श्रृंगार में नजर आती हैं – साड़ी, जूलरी, मेहंदी और मेकअप हर चीज पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लेकिन अक्सर पार्लर की भीड़ या समय की कमी के कारण मेकअप पूरी तरह सही नहीं बन पाता। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर पर ही कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप करवा चौथ के दिन अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
