सर्दियों में ठंडी हवाएं, कोहरा और हाड़ कंपा देने वाली ठंड घर के अंदर भी महसूस होती है। खासकर रसोईघर में खाना बनाना इस समय चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सुबह बच्चों और परिवार के लिए लंच बॉक्स तैयार करना, खाना बनाना या बर्तन धोना जैसे काम भी कठिन लगने लगते हैं। घर का फर्श ठंडा रहता है और रसोई का माहौल इतना कूल हो जाता है कि लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं, हीटर या ब्लोअर लगातार ऑन रखना महंगा साबित हो सकता है और बिजली का बिल बढ़ा देता है। लेकिन कुछ आसान और सस्ते उपायों से आप अपने रसोईघर को काफी हद तक गर्म और आरामदायक बना सकते हैं।
