सर्दियों का मौसम आते ही रसोई में हलचल बढ़ जाती है। गाजर का हलवा, आलू के पकौड़े या बेसन का चीला जैसे व्यंजन हर घर में बनते हैं। इन सभी रेसिपीज में सबसे अहम होता है किचन ग्रेटर या कद्दूकस। हलवे में गाजर, पकौड़े में आलू और विभिन्न व्यंजनों में चीज को कद्दूकस करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन ग्रेटर का इस्तेमाल करने के बाद सबसे बड़ी समस्या आती है साफ करना। छोटे-छोटे छेदों में खाने के टुकड़े फंस जाते हैं और अगर ये सूख जाएं तो निकालना और भी मुश्किल हो जाता है। कई बार हम इसे पानी में भिगोते हैं, लेकिन ग्रेटर भारी हो जाने की वजह से हाथों से रगड़ना भी कठिन हो जाता है।
