दिखने में हैवी पहनने में लाइट, शादी के बाद भी हर फंक्शन में काम आएंगे ये लाइटवेट ब्राइडल ज्वेलरी सेट!

शादी के खास दिन बेटियों की ज्वेलरी खूबसूरत होने के साथ आरामदायक भी हो, तो पूरा लुक और निखर जाता है। भारी गहनों की जगह हल्के और स्टाइलिश डिजाइन आजकल अच्छा ऑप्शन बन रहे हैं। ऐसे ही कुछ लाइट वेट ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन बेटियों के शादी वाले लुक को खास बना सकते हैं।

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 12:24
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बेटी की शादी में उसके कपड़ों से लेकर गहनों तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जाता है। ब्राइडल लुक में ज्वेलरी की अपनी अलग जगह होती है, लेकिन लंबे समय तक भारी गहने पहनना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में हल्के गहने खूबसूरती और आराम के बीच अच्छा बैलेंस बना सकते हैं। हल्के डिजाइन में भी ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं।
बेटी की शादी में उसके कपड़ों से लेकर गहनों तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जाता है। ब्राइडल लुक में ज्वेलरी की अपनी अलग जगह होती है, लेकिन लंबे समय तक भारी गहने पहनना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में हल्के गहने खूबसूरती और आराम के बीच अच्छा बैलेंस बना सकते हैं। हल्के डिजाइन में भी ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं।

1. हल्का नेकलेस सेट
भारी हार की जगह हल्का नेकलेस सेट बेटी के ब्राइडल लुक को खूबसूरत बना सकता है। मोती, कुंदन या स्टोन वर्क वाले डिजाइन शादी के साथ-साथ रिसेप्शन में भी अच्छे लग सकते हैं। 10 से 12 ग्राम का हल्का नेकलेस सेट लिया जा सकता है। इस हिसाब से सिर्फ सोने की कीमत करीब ₹1.42 लाख से ₹1.70 लाख होगी। मेकिंग चार्ज और जीएसटी जोडने के बाद इस तरह का सेट करीब ₹1.60 लाख से ₹2 लाख तक पड़ सकता है।

2. झुमका और इयररिंग्स
ब्राइडल लुक में खूबसूरत झुमके पूरे चेहरे की रौनक बढ़ा सकते हैं। बहुत बड़े और भारी झुमकों के बजाय हल्के कुंदन, मोती या झरने वाले इयररिंग्स चुने जा सकते हैं। ये करीब 3 से 5 ग्राम के हो सकते हैं। यानी सोने की कीमत करीब ₹42 हजार से ₹71 हजार होगी। मेकिंग चार्ज और जीएसटी के साथ यह जोडी करीब ₹50 हजार से ₹85 हजार तक आ सकती है।

3. मांग टीका
मांग टीका छोटा होने के बावजूद ब्राइडल लुक में खास असर डालता है। हल्के स्टोन या मोती वाले डिजाइन बेटी के माथे पर सुंदर लग सकते हैं। इसे करीब 2 से 3 ग्राम सोने में बनाया जा सकता है। इसके हिसाब से सोने की कीमत लगभग ₹28 हजार से ₹43 हजार होगी। डिजाइन और मेकिंग चार्ज जोड़ने पर इसकी कुल कीमत करीब ₹35 हजार से ₹52 हजार हो सकती है।

4. लाइटवेट नथ
बेटी नथ पहनना चाहती है, तो बहुत भारी डिजाइन के बजाय हल्की और नाजुक नथ चुनी जा सकती है। इससे ट्रेडिशनल लुक भी बना रहेगा और इसे लंबे समय तक पहनना भी आसान रहेगा। यह करीब 1.5 से 2.5 ग्राम की हो सकती है। इस वजन पर सोने की कीमत करीब ₹21 हजार से ₹35 हजार बैठेगी। मेकिंग और जीएसटी के बाद इसकी कुल कीमत लगभग ₹25 हजार से ₹42 हजार हो सकती है।

5. चूड़ियों का हल्का सेट
शादी के दिन हाथों में बहुत ज्यादा चूड़ियां पहनने के बजाय कुछ चुनी हुई चूड़ियों और कंगनों का कॉम्बिनेशन रखा जा सकता है। हल्की चूडियों या कड़ों का सेट करीब 8 से 12 ग्राम में रखा जा सकता है। इसमें सोने की कीमत लगभग ₹1.13 लाख से ₹1.70 लाख होगी। मेकिंग और जीएसटी के साथ पूरा सेट करीब ₹1.30 लाख से ₹2 लाख तक पड़ सकता है।

6. कमरबंद का नाजुक डिजाइन
लहंगे या साड़ी के साथ पतला कमरबंद ब्राइडल लुक को और सुंदर बना सकता है। हल्के मोती या कुंदन वाला कमरबंद अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हल्का कमरबंद करीब 8 से 12 ग्राम का हो सकता है। इसके सोने की कीमत लगभग ₹1.13 लाख से ₹1.70 लाख बैठेगी। मेकिंग और जीएसटी के बाद इसकी कुल कीमत करीब ₹1.30 लाख से ₹2 लाख तक हो सकती है।


7. पायल और बिछिया
पायल और बिछिया के हल्के डिजाइन बेटी के पैरों को खूबसूरत लुक देने के साथ लंबे समय तक पहनने में भी आसान रहेंगे। पायल और बिछिया यदि सोने की बनानी हो तो करीब 3 से 5 ग्राम सोना माना जा सकता है। इस हिसाब से सोने की कीमत ₹42 हजार से ₹71 हजार और मेकिंग व जीएसटी के बाद कुल खर्च करीब ₹50 हजार से ₹85 हजार हो सकता है।