जब भी हम कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहले कपड़े, टिकट, होटल बुकिंग और जरूरी कागजात जैसी चीजों की चेकलिस्ट तैयार करते हैं। लेकिन इस भागदौड़ में अक्सर मेकअप और स्किन केयर से जुड़ी कुछ बेहद जरूरी चीजें रह जाती हैं, जो बाद में जाकर खलने लगती हैं। खासकर महिलाओं के लिए ये एक बड़ी दुविधा होती है कि क्या पैक करें और क्या नहीं। ट्रैवल का असली मजा तभी आता है जब बैग हल्का हो और चेहरा तरोताजा। आइए जानते हैं कि ट्रैवलिंग के दौरान कौन-सी ब्यूटी चीजें जरूर अपने बैग में रखें जिससे आप दिखें फ्रेश और फील करें कंफर्टेबल।
