पार्टी के बाद या रोजाना इस्तेमाल में माइक्रोवेव का गंदा हो जाना एक आम बात है। खाना गर्म करते समय अक्सर उसके छींटे अंदर दीवारों पर लग जाते हैं, जिससे दाग और बदबू बनने लगती है। शुरुआत में ये गंदगी छोटी लगती है, लेकिन समय के साथ ये बढ़ती जाती है और साफ करना मुश्किल हो जाता है। सिर्फ दिखने में ही नहीं, ये गंदगी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है, क्योंकि बार-बार गर्म हुआ पुराना खाना बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ावा दे सकता है। इससे खाना खराब स्वाद का हो सकता है और कभी-कभी पेट से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
