दूध उबालना हर किसी के लिए आसान काम लगता है, लेकिन अक्सर इसे हल्के में लेने की वजह से कई परेशानियां पैदा हो जाती हैं। थोड़ी सी लापरवाही या ध्यान न देने पर दूध या चाय बर्तन से बाहर छलक जाती है, जिससे रसोई गंदी हो जाती है और सफाई में समय लग जाता है। खासकर जब हम किसी और काम में व्यस्त होते हैं, तो दूध पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है। तेज आंच पर उबालते समय दूध में झाग बन जाता है और यह तेजी से ऊपर उठकर बर्तन से बाहर गिर जाता है। यही कारण है कि कई बार दूध जले या बाहर फैल जाए। लेकिन कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाकर इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।
