सर्दियों का मौसम जितना सुहाना और ठंडा होता है, उतना ही पौधों के लिए चुनौतीपूर्ण भी। खासकर मनी प्लांट, जो घर की सजावट और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बेहद पसंद किया जाता है, इसे इस मौसम में अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। ठंडी हवाएं, कम धूप और सूखा वातावरण पौधे की पत्तियों और जड़ों को प्रभावित कर सकता है। अगर सही तरीके से ध्यान न दिया जाए, तो इसकी पत्तियां पीली या झड़ सकती हैं और पौधा कमजोर हो सकता है। सर्दियों में मनी प्लांट की देखभाल का मतलब सिर्फ पानी देना या धूप में रखना नहीं है। इसके लिए पानी की मात्रा, मिट्टी की नमी, हल्की धूप, तापमान और पौधे के आसपास के वातावरण का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है।
