बारिश के मौसम में गर्मी से राहत तो मिल जाती है लेकिन इस मौसम में कई सारी परेशानियां भी आती है। बारिश की मौसम में तेज धूप नहीं होती है, जिसकी वजह से कपड़े सूखने में दिक्कत होती है। अगर कपड़े ठीक से सूख नहीं पाते तो इसमें से बदबू आने लगती है। गीले कपड़े होने की वजह से इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से कपड़े धोने के बाद भी इसमें से बदबू आती है।
