Get App

बारिश में दरवाजों की आवाज और जाम से राहत पाने के आसान टिप्स

Rust on windows and doors: बारिश के मौसम में अक्सर खिड़की और दरवाजे नमी की वजह से जाम हो जाते हैं, जिससे उन्हें खोलना-बंद करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके घर में भी यही परेशानी है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस झंझट से छुटकारा पा सकते हैं और उन्हें फिर से आसानी से चला सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2025 पर 3:52 PM
बारिश में दरवाजों की आवाज और जाम से राहत पाने के आसान टिप्स
Rust on windows and doors: बरसात में लकड़ी नमी सोखकर फैल जाती है, जिससे दरवाजे टाइट हो जाते हैं।

बरसात का मौसम जहां एक तरफ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ घर की खिड़कियों और दरवाजों के लिए सिरदर्द भी बन जाता है। इस मौसम में नमी के कारण लकड़ी फूल जाती है, लोहे पर जंग चढ़ जाता है और कई बार तो दरवाजे या खिड़कियां इतनी टाइट हो जाती हैं कि खुलने-बंद होने में मुश्किल होती है। खासकर पुराने घरों में ये समस्या और ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि इसका हल क्या निकाला जाए। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ घरेलू और आसान उपायों की मदद से इन परेशानियों से आसानी से निपटा जा सकता है।

इन उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने घर की चीजों को लंबे समय तक दुरुस्त रख सकते हैं, बल्कि बारिश के मौसम का आनंद बिना किसी रुकावट के उठा सकते हैं।

साफ-सफाई से ही दूर रहेंगी मुसीबतें

खिड़की और दरवाजों की नियमित सफाई सबसे कारगर तरीका है। अगर आप हर हफ्ते थोड़ा समय देकर इनकी सफाई करते हैं, तो मानसून की नमी और गंदगी इन्हें जाम नहीं कर पाएगी। लोहे के हिस्सों पर अक्सर जंग लग जाती है, जिससे चलने में दिक्कत आती है। ऐसे में सैंडपेपर का इस्तेमाल करें। जंग लगी जगहों को सैंडपेपर से रगड़ें और फिर देखें, दरवाजे और खिड़कियां कैसे आराम से चलने लगते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें