बारिश का मौसम आते ही ठंडी हवा की उम्मीद हर किसी को होती है, लेकिन हकीकत अक्सर उलटी होती है। कूलर तो चलता है, लेकिन कमरे में न तो ठंडक मिलती है और न ही चैन! उल्टा कमरा चिपचिपा और भारी-सा लगने लगता है। कई बार लगता है कि जैसे कूलर गर्म हवा फेंक रहा है। असल में, इस परेशानी की जड़ है – हवा में बढ़ी नमी। मानसून में वातावरण में नमी इतनी ज्यादा होती है कि कूलर की ठंडी हवा भी काम नहीं कर पाती। अब सवाल ये उठता है कि क्या कूलर को थोड़ा और स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि वो एसी जैसी ठंडक दे?
