Get App

Monsoon Tips: बारिश के साथ ही पेट से जुड़ी इन बीमारियों का बढ़ने लगता है टेंशन, डाइट में शामिल करें ये चीजें और रहें हेल्दी

Monsoon Tips: मानसून का मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इस दौरान बढ़ी हुई नमी और जमा पानी के कारण मच्छरों और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही साफ पानी मिलना मुश्किल हो सकता है, जिससे डायरिया और हैजा जैसी बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 11:26 PM
Monsoon Tips: बारिश के साथ ही पेट से जुड़ी इन बीमारियों का बढ़ने लगता है टेंशन, डाइट में शामिल करें ये चीजें और रहें हेल्दी
इसका असर सीधे हमारे पेट पर पड़ता है और डायरिया या हैजा जैसी बीमारियों का खतरा हो जाता है (Photo Credit: Canva)

Monsoon: देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है वहीं कुछ हिस्सों कुछ दिनों में मानसून आ जाएगा। बारिश का मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है लेकिन ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इस समय हवा में नमी बढ़ जाती है और जगह-जगह पानी भरने से मच्छरों व बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इस मौसम में साफ पानी मिलना मुश्किल हो सकता है, जिससे गंदा पानी पीने की संभावना बढ़ जाती है। इससे पानी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसका असर सीधे हमारे पेट पर पड़ता है और डायरिया या हैजा जैसी बीमारियों का खतरा हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि पीने के पानी की साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए ताकि बीमारियों से बचा जा सके। चलिए जानते हैं इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

साफ पानी पिएं

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए साफ पानी पीना बहुत जरूरी है, क्योंकि गंदा पानी पीने से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। गंदा पानी पिने से डायरिया और हैजा जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए हमेशा फिल्टर या फिर उबला हुआ पानी ही पिएं। पानी शरीर की गंदगी और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें