बरसात में मच्छरों का आतंक हर किसी के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। कोई हाथ में कॉइल लिए बैठा होता है, तो कोई पूरे कमरे में रिपेलेंट की खुशबू फैला देता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग ज्यादा मच्छरों के शिकार बनते हैं, जबकि कुछ के पास मच्छर मंडराते तक नहीं। ये फर्क सिर्फ भाग्य नहीं, बल्कि विज्ञान भी है। हालिया शोधों में सामने आया है कि मच्छर किसी भी इंसान को काटने के लिए एक खास ‘मापदंड’ अपनाते हैं—और इसमें सबसे अहम भूमिका होती है आपके ब्लड ग्रुप की। जी हां, मच्छरों को कुछ खास ब्लड ग्रुप वाले लोग ज्यादा आकर्षित करते हैं।
